बरेली, जून 20 -- क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को रिश्तों को शर्मसार करने की घटना सामने आई। गांव की एक किशोरी गन्ने के खेत में घास काट रही थी। पास में ही एक युवक और भी घास काट रहा था। युवक झांसा देकर किशोरी को खेत के अंदर ले गया। आरोप है उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...