कन्नौज, फरवरी 18 -- कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के सचल दस्ते ने कक्षों की छापेमारी के दौरान एक युवक को चचेरे भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते युवक के पकड़े जाने पर विद्यालय में हड़कंप मच गया। युवक को तत्काल आंतरिक सचल दस्ते ने पकड़कर कार्यालय में बैठाया और उसकी कापी को जमा कर लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। डीआईओएस पप्पू सरोज के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए ठठिया थाने में शिकायती पत्र दिया है। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट के हिंदी प्रश्नपत्र में शाम पाली में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज सुर्सी ठठिया में केंद्र व्यवस्थापक की ओर से गठित किए गया आंतरिक सचल दस्ता चल रही परीक्षा में ...