मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाने की पुलिस ने अपहरण मामले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में हत्था थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि दिसंबर 2025 में एक एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें लोहरखा के संजीत राय पर अपने चचेरे भाई का अपहरण किए जाने का आरोप था। इसमें संजीत राय फरार चल रहा था। उसे मंगलवार अहले सुबह लोहरखा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर कानूनी कार्रवाई हेतु केस के आईओ कंचन कुमारी द्वारा उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.