चचेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मसूरी क्षेत्र के भूड़गढ़ी में सोमवार को हुई सब्जी विक्रेता की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। लेनदेन को लेकर चचेरे भाई ने हमला किया था। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि गुलफाम की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सितारा ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच कर दस घंटे में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मेरठ किठौर के शाहजहांपुर निवासी आरिफ है। पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वह पिछले दस साल से मसूरी में रह रहा है। उसके चार बच्चे हैं और वह एसएस फैक्टरी में काम करता है। गुलफाम उसका साढू और चचेरा भाई भी है। वह भी मसूरी में उसी के मोहल्ले में रह रहा था और सब्जी बेचने का काम करता था। दोनों शराब पीने के शौकीन हैं। 27 अप्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.