हाथरस, मई 8 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के भोजपुर खेतसी निवासी युवक का शव उसके चचेरे भाई की शादी के दिन फिरोजाबाद के गांव जरारा में मिला। मौत की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। अनिल कुमार 28 पुत्र दीनदयाल निवासी भोजपुर खेतसी थाना हाथरस गेट के चचेरे भाई राहुल की गुरूवार को फिरोजाबाद के गांव जरारा में शादी थी। अनिल इस शादी में शामिल होने के लिए गया था। गांव के निकट खेतों में अनिल का शव पड़ा मिलने से सनसनी मच गई। शादी की खुशियां शोक में बदल गईं। यह भी पढ़ें- शराब सेवन से दूल्हे के चचेरे भाई की मौत, शादी समारोह में मातम सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। मृतक की चाची सामन श्री ने बताया कि अनिल...