आजमगढ़, अप्रैल 26 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सपनहर गांव में शनिवार को चचेरे भाई की बरात निकलने से पहले युवक का जनाजा निकला। शादी की खुशियों की जगह घर में मातमी सन्नाटा छा गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा में हुई दुर्घटना में दूल्हा के चचेरे भाई सहित दो लोगों की मौत हो गई।मेंहनगर थाना क्षेत्र के सपनहर गांव निवासी पूर्व प्रधान उमाकंर सरोज के भतीजे अमित सरोज की शनिवार को शादी थी। बरात रानी की सराय थाना क्षेत्र के रायपुर में जानी थी। इसके साथ ही सपनहर गांव निवासी बलजीत मौर्य की बहन की भी शनिवार को शादी थी। पूर्व प्रधान के रिश्तेदार रानी की सराय के आंवक गांव निवासी प्रमोद टेंट कारोबार करते हैं। उनका टेंट बलजीत मौर्य के घर लगा था। शादी में जयमाल स्टेज सजाने के लिए फूलों की जरूरत थी। इसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.