नोएडा, अगस्त 24 -- सनसनीखेज दादरी, संवाददाता। रामपुर फतेहपुर गांव में रविवार देर रात चचेरे भाई ने 28 वर्षीय राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में शुरू कर दी है।

पुलिस का विवरण पुलिस के मुताबिक शाहिद मूलरूप से बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमई गांव का रहने वाला था। वह अपने भाई अफरोज और चचेरे भाई इमरान के साथ रोजगार की तलाश में ग्रेटर नोएडा आया था। दोनों रामपुर फतेहपुर गांव में किराये के कमरे में रहकर राजमिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे। शाहिद शादीशुदा था। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे शाहिद और इमरान कमरे में मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद इमरान ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठ...