कौशाम्बी, जून 30 -- महेवाघाट कोतवाली के पचामा (अंधावा) गांव में सोमवार को खेत की मोड़ तोड़ने का विरोध करना पड़ा युवक को भारी पड़ गया। दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा। चचेरा भाई बचाने आया तो उसको पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह दोनों जान बचाकर भागे। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पचामा निवासी श्रीश्याम पुत्र प्रेमचंद्र प्रजापति सोमवार की सुबह अपने खेतों की ओर गया था। देखा तो गांव के ही मनोज सिंह पुत्र अशर्फीलाल, अनूप सिंह व अनुज सिंह पुत्रगण बृजेश सिंह उसकी खेत की मेड़ तोड़ रहे थे। विरोध करते हुए श्रीश्याम ने मेड़ व उसकी बाड़ लगवाने के लिए कहा। इतने में ही मनोज सिंह ने गाली देना शुरू कर दिया। अनूप व अनुज के साथ मिलकर श्रीश्याम को खेत में ही घेरकर लाठी-डंडा से पीटना चालू कर दिया। श्रीश्याम ने शोर मचाया तो उसके दा...