फिरोजाबाद, जून 3 -- शिकोहाबाद क्षेत्र में बुधवार को खेत पर काम करते समय दो चचेरे भाई सर्पदंश का शिकार हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है। गांव दिखतौली में प्रशांत 14 बुधवार को अपने घर पर गुल्लक से पैसे निकाल रहा था। इसी दौरान वहां बैठे सर्प ने किशोर को काट लिया। वही उसका चचेरा भाई शिवम खेत में बरसीम काट रहा था। उसी दौरान उसे सर्प ने काट लिया। एक साथ दो किशोरों को सर्प के काटने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां दोनों का इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...