चचेरे भाइयों के सामने नहर में डूबा किशोर, तलाश में जुटी पुलिस व गोताखोर
इटावा औरैया, मई 30 -- इकदिल। पिलखर गांव के पास नहर में नहाने गए एक किशोर के डूब जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किशोर अपने तीन चचेरे भाइयों के साथ नहाने गया था। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया और उनकी आंखों के सामने डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से किशोर की तलाश में जुटी है। एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा शमशेर खां निवासी अबरार का 17 वर्षीय पुत्र समीर शनिवार दोपहर अपने चचेरे भाइयों सानू, अली और रेहान के साथ पिलखर गांव के पास नहर पर गया था। यह भी पढ़ें- रामगंगा में नहाने गए तीन दोस्तों में दो डूबे, तलाश जारी बताया गया कि चारों पहले नहर के किनारे स्थित बंबा में नहा रहे थे। इसी दौरान समीर नहर में नहाने के लिए उतर गया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.