बस्ती, अप्रैल 28 -- साऊंघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती-बांसी मार्ग पर जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के खुटहना गांव के पास स्थित मनौरी ओवरब्रिज पर बोलेरो की चपेट आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत और शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। हादसा रविवार की देर रात तब हुआ, जब दोनों एक साथ बाइक से रिश्तेदारी से वापस अपने घर कोतवाली क्षेत्र के बैरिहवां मोहल्ला आ रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार मूड़घाट पर एक साथ किया गया। यह भी पढ़ें- सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत थाना प्रभारी पुरानी बस्ती जयदीप दुबे ने बताया कि बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.