हमीरपुर, अप्रैल 20 -- राठ, संवाददाता। कस्बे में एक शादी समारोह में 12 घंटे के अंदर दो अनहोनी घटनाओं से लोग सिहर उठे। रविवार की देर रात शादी में बाइक से आ रहे दो चचेरे भाइयों की अमगांव गांव मार्ग पर अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर मौत हो गई। इससे वैवाहिक कार्यक्र में मौजूद तमाम लोग घटना स्थल की ओर निकल गए। किसी तरह शादी की रस्में हुई। सोमवार को दिन में दुल्हन का दहेज लेकर जा रहे पिकअप में खेतों में लगी आग की चिंगारी से आग लग गई और पल भर में पिकअप जलकर सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। जरिया थानाक्षेत्र के कछवा खजुरी गांव निवासी करन सिंह सेंगर की पुत्री वर्षा सेंगर की शादी रविवार रात कस्बे के पैलेस में संपन्न हुई। बारात जलालपुर निवासी विशाल सिंह पुत्र राधे सिंह लेकर आए थे। शादी की सभी रस्में धूमधाम से निभाई गई। सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.