कौशाम्बी, मार्च 13 -- प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा गांव निवासी बृजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 10 मार्च की शाम वह अपने चचेरे भाई पीयूष सिंह के साथ किसी काम से पिपरी की मखदूमपुर बाजार गया था। मखदूमपुर तिराहे पर पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही विपक्षी राहत सिंह, उसके पिता राजेंद्र सिंह, दिर्गज सिंह व अभय सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों भाइयों की पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...