प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- कुंडा। कुंडा के पूरब पट्टी बरई गांव निवासी शनि हेला और उसका चचेरा भाई विनोद कुमार हेला के शव रविवार रात करीब पांच किमी के फासले पर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मिले थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लौटा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। नम आंखों से परिजन दोनों का अंतिम संस्कार किया। मंगलवार शाम मृतक विनोद की पत्नी सुनीता ने पुलिस को तहरीर दी। सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...