चचेरी भाभी से दुष्कर्म के मामले में आरोपित गिरफ्तार
सिद्धार्थ, जून 4 -- इटवा। इटवा पुलिस ने चचेरी भाभी से दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक को बुधवार को लटेरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने चचेरे देवर पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना था कि आरोपित उसे ब्लैकमेल कर तीन साल से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुसम्मी उर्फ पिंटू यादव पुत्र पारसनाथ यादव के खिलाफ धारा 64(2) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस टीम ने उसे लटेरा से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.