चचेरी भाभी को चार बच्चों के साथ बहलाकर ले गया देवर
बदायूं, जून 25 -- बिल्सी। देवर अपनी चचेरी भाभी को चार बच्चों के साथ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला के साथ गए बच्चों की तलाश के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून को दोपहर करीब 12 बजे वह खेत से अपने घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद उसे जानकारी मिली कि उसका चचेरा भाई उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। आरोप है कि उसके साथ घर में मौजूद चारों बच्चे भी चले गए हैं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.