रांची, जुलाई 29 -- रांची। अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार-2 की अदालत ने दुष्कर्म मामले में आरोपी एतवा केरकेट्टा को दोषी करार दिया है। सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। मामले में आरोपी के खिलाफ उसकी रिश्ते की चचेरी बहू ने मांडर थाना में कांड संख्या 101/2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने एतवा केरकेट्टा को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...