अलीगढ़, मार्च 22 -- यूपी के अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां चचेरे भाई ने अपनी बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी आग लगाने की धमकी दी और छत पर चढ़कर हंगामा करता रहा। पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना खानपुर गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार के बीच लंबे समय से प्लॉट पर भैंस बांधने को लेकर विवाद चल रहा था।चचेरी बहन को पेट्रोल डालकर जलाया शनिवार शाम को जयवीर सिंह दिवाकर और उनके भतीजे नीरू के बीच डेयरी पर झगड़ा हुआ था। रविवार सुबह जब जयवीर दूध रखने जा रहे थे, तब नीरू ने उन्हें रोककर फिर मारपीट की। गांववालों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी ने जयवीर की बेटी को निशाना ब...