बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- नालंदा थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में हुई घटना नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में मंगलवार की रात करंट से किशोर की मौत हो गयी। मृतक धर्मेन्द्र कुमार का 14 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार है। परिजनों ने बताया कि उसकी चचेरी बहन की शादी थी। बहन की शादी से पहले ही भाई की मौत से गांव से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों ने बताया कि वह शादी की तैयारी में लगा था। शाम को वह शौच के लिए खेत की तरफ गया था। वहां करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मक्का की खेत की रखवाली के किसान ने खेत के चारों ओर बिजली प्रवाहित नंगा तार बिछा रखा था। उसी से करंट लगा। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...