बोकारो, मार्च 10 -- नावाडीह (बेरमो), प्रतिनिधि। बेरमो-डुमरी मुख्य पथ में नावाडीह के भलमारा पंचायत के पंद्रह माइल में सोमवार शाम में छाई लदे वाहन की चपेट में लेने से बाइक सवार कसमार प्रखंड के मधुकरपुर निवासी सरधू महतो के पुत्र उमेश महतो (24 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई मधुकरपुर निवासी ही भरत महतो के पुत्र सुलचंद महतो (23 वर्ष) व रिश्ते में भांजी नावाडीह के पोटसो निवासी लखन महतो की पुत्री काजल कुमारी (9 वर्ष) घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह में डा सरिता के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुलचंद महतो की बहन सुमन कुमारी की आगामी 14 मार्च को शादी है। ऐसे में सुलचंद महतो अपने चचेरे भाई उमेश महतो के साथ शादी का कार्ड बांटने नावाडीह के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.