प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। सरायइनायत थानाक्षेत्र में हुई करीब 70 लाख रुपये के जेवरात चोरी का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। चोरी पीड़ित सर्राफ की चचेरी बहन ने ही कराई थी। उसी ने इंस्टाग्राम पर दोस्त बने एक आरोपी को घर खाली होने की सूचना दी थी। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सभी जेवरात बरामद कर लिए हैं।मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि रामापुर निवासी विनय कुमार सोनी नौ मार्च को परिवार सहित एक शादी में गए थे। अगले दिन लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और आलमारी में रखे जेवरात गायब थे। सरायइनायत पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने नसीरापुर अंडरपास के पास से यश सोनी निवासी मंसूराबाद नवाबगंज, आर्यस सोनी निव...