संवाददाता, अप्रैल 18 -- UP Crime News: दिल्ली की एक कंपनी में साथ काम करने वाली चचेरी बहनों में किसी बात को लेकर झगड़ा होता है। दोनों परिवारों के बीच पहले भी रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे। बात-बात पर झगड़े होते रहते थे। लेकिन इस बार जब एक बहन ने अपने घर पर कंपनी में साथ करने वाली चचेरी बहन से झगड़े की जानकारी दी तो बवाल हो गया। यह झगड़ा देवरिया में उनके परिवारों तक पहुंच गया। देवरिया में दोनों पक्षों में पहले पुराने मामलों को लेकर व्यंग्य कसे गए। फिर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी हाथापाई और मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान शिकायत करने वाली बहन के भाई राज विश्वकर्मा ने अपनी सगी चाची रविता देवी के सिर पर कुदाल से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। आरोप है कि इस कांड में घर पर मौजूद आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.