अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- जलालपुर। जैतपुर पुलिस ने लापता दो किशोरी चचेरी बहनों का सुराग न मिलने पर गुमशुदगी का पोस्टर फोटो जारी की है। बीते पांच जनवरी को आटा चक्की पर गेहूं पिसाने गईं दो चचेरी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने आसपास के गांवों तथा रिश्तेदारी में पता लगाया। सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी पता लगाने में नाकाम रही। अंतत: उसने गुमशुदगी का पोस्टर फोटो जारी किया है। थानाध्यक्ष थीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि किशोरियों की सुरागरसी कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.