बागपत, फरवरी 7 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव से दो युवकों ने गुरुवार की शाम दो किशोरियों का अपहरण कर लिया और उन्हें अपने साथ गाड़ी में ले गए। एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और दूसरी किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शुक्रवार की सुबह दोनो युवक किशोरियों को गांव के पास छोड़कर भाग गए। घटना का पता चलने के बाद किशोरियों के परिजनों ने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया। क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव में गुरुवार की शाम एक महिला की मौत हो गई थी तो सभी परिजन उसी में लगे हुए थे। पास के ही गांव के एक युवक ने मृतका की पोती के पास फोन किया और उसे कहा कि अपनी चचेरी बहन को लेकर गांव के बाहर आ जा। किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.