घाटशिला, मार्च 22 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आस्ताकोवाली पंचायत के चिगड़ा गांव में गुरुवार शाम पिथो टुडू ने अपने ही चचेरे भाई पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पिथो टुडू एवं भाई सिमाल टुडू के बच्चों के बीच आपस में मारपीट हो गई। पिथो टुडू को जानकारी मिली की इस दौरान उसके बच्चे का गला भी दबाया गया। इस जानकारी के बाद आवेश में आकर पिथो टुडू ने अपने चचेरे भाई सिमाल टुडू पर रॉड से हमला कर दिया। सीरे पर प्रहार से सिमाल टुडू गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालात में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरूवार की रात उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक सिमाल टुडू की बहन काजल टुडू के बयान पर डुमरिया थाना में एफआईआर दर्ज कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.