फिरोजाबाद, मार्च 20 -- थाना लाइनपार में चचिया ससुर के लड़के ने शराब के नशे में घर में घुसकर विवाहिता के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और आरोपी गाली गलौज कर धमकियां देते हुए भाग गया। रामनगर निवासी विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपने बेटे को खाना खिला रही थी। तभी मौका पाकर शराब के नशे में चचिया ससुर का लड़का अर्जुन पुत्र राकेश निवासी रामनगर आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। किसी तरह महिला की सास आ गई और बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से भाग गया। मामले में आरोपी के खिलाफ थाने पहुंचकर महिला ने मारपीट, छेड़खानी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.