एटा, मई 18 -- बाइक सवार जेबकतरों ने पशुपालक के हजारों रुपये पार कर दिए। पुलिस ने जेबकतरों की तलाश शुरु कर दी है। थाना अलीगंज के गांव अमोघपुर निवासी किसान नूर हसन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अलीगंज बाजार में बकरी बेचने आए थे। 45 हजार में बकरी को बेची। सुबह वह अलीगंज के सराय अड्डे से ई-रिक्शा में बैठकर अपने गांव अमोघपुर लौट रहे थे। किसान के अनुसार बिथरा स्कूल के पास ई-रिक्शा से उतरे। इसी समय बाइक सवार दो युवक पहुंचे। आरोप है कि एक युवक ने अपनी जेब से कुछ रुपये नीचे गिरा दिए। नीचे पड़े रुपये देखकर वह उन्हें उठाने के लिए पीड़ित झुका। इसी दौरान दूसरे युवक ने पशुपालक की जेब काटकर 45 हजार रुपये निकालकर बाइक से फरार हो गए। किसान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बाइकसवार जेबकतरे हाथ नहीं आ...