चचरी पुल ध्वस्त होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
किशनगंज, जून 17 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड के कालपीर पंचायत अंतर्गत भेलागुड़ी कनकई नदी पर बना चचरी पुल ध्वस्त हो जाने से क्षेत्र के हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यह पुल स्थानीय ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन था, जिसके टूट जाने से बीबीगंज सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को अब प्रखंड मुख्यालय टेढ़ागाछ पहुंचने के लिए करीब 40 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों की समस्याएँ स्थानीय लोगों का कहना है कि बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के कई गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। बरसात के मौसम में कनकई नदी उफान पर रहती है, जिससे आवागमन और भी कठिन हो जाता है। कभी नाव तो कभी चचरी पुल के सहारे लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सरकारी कार्यों के लिए नदी पार करनी पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.