बांका, अप्रैल 6 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत चचरा गाँव के शिव मंदिर प्रांगण में ग्यारह दिवसीय श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ को लेकर आज सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। गुरुधाम के वैदज्ञ पंडित सह आचार्य अंशु मिश्रा के नेतृत्व में 11 पंडितों की टोली के द्वारा 7 अप्रैल मंगलवार को हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित कर महारूद्र यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसी दिन शाम में बांका के भाजपा विधायक रामनारायण मंडल के द्वारा फीता काटकर यज्ञ का उद्घाटन किया जाएगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष गुरुप्रसाद मंडल सचिव कृष्णदेव मंडल ने बताया कि यज्ञ की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। महारुद्र यज्ञ 06 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चलेगा। इसको लेकर विभिन्न देवी-देवताओं के 55 प्रतिमाओं को यज्ञ परिसर में स्थापित कर दिया गया है,एवं यज...