चचघरा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, संस्कारों की दी गई दीक्षा
गिरडीह, जून 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम चचघरा में सोमवार को दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन शाम को भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया, वहीं अगले दिन सुबह पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। जमुआ महिला मंडल द्वारा लिए गए संकल्प के तहत क्षेत्र में यह नौवां सफल कार्यक्रम था, जिसमें महिला मंडल की सभी सक्रिय बहनें उपस्थित थीं। कार्यक्रम में आचार्य का उद्बोधन हुआ और झरिया से आए भुवनेश्वर शास्त्री ने मुख्य आचार्य की भूमिका निभाई। वहीं, युवा प्रकोष्ठ झारखंड के सुरेश ने अपने उद्बोधन से श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दीक्षा संस्कार, विद्यारंभ संस्कार और पुंसवन संस्कार पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में किशन, नारायण और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.