गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह की ओर से मंगलवार शाम को चचघरा स्थित प्रज्ञा पीठ में गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। शताब्दी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित हुआ। संचालन देवघर उप जोन प्रभारी बुधन प्रसाद वर्मा ने किया। इस अवसर पर वर्मा ने कहा कि शांतिकुंज के निर्देश पर जिले के उन गांवों में गायत्री दीप महायज्ञ और हवन यज्ञ किया जाएगा, जहां अब तक संदेश नहीं पहुंचा है। दीप महायज्ञ के साथ जमुआ प्रखंड के सक्रिय परिजन किशुन महतो का 80वां जन्मदिन भी मनाया गया। 80 दीपक जलाकर गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां दी गईं। सबके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई। जन्मदिन पर किशुन महतो ने संकल्प लिया कि जमुआ के सभी पंचायतों में दीप महायज्ञ कराएंगे। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.