प्रयागराज, मई 4 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। रंगपुरा चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सोमवार शाम चखना खरीदने के दौरान हुए विवाद में दुकानदारों ने शराब पीने वाले युवकों की जमकर पिटाई की। घटना में तेलियरगंज के रहने वाले सुमित कुमार सहित चार लोग घायल हो गए। खून से लथपथ फाफामऊ थाने पहुंचे युवकों ने दुकानदारों के खिलाफ तहरीर दी है। सुमित ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह दोस्तों के संग रंगपुरा चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल चखना खरीदने गया था। इसी दौरान चखना दुकानदार व अन्य दुकानदारों ने मिलकर पिटाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.