चंदौली, अप्रैल 6 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भोजपुर गांव स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के समीप संचालित चखना के दुकान पर बीते रविवार की रात क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शराब पी रहे आधा दर्जन को पुलिस ने हिरासत में लेकर विभागीय कार्रवाई की। बीते जनवरी माह में कंपोजिट शराब की दुकान के बगल में अवैध रूप से संचालित चखने की दुकान पर बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी। इसी दौरान शराबियों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीओ ने बताया कि चखना की दुकान पर कुछ लोग शराब पी रहे थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.