चक रोड के अवैध कब्जे को राजस्व व पुलिस टीम ने हटवाया
इटावा औरैया, मई 14 -- बकेवर। श्रावस्ती मॉडल के तहत ग्राम पंचायत खरगूपुर में राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी चकरोड को अवैध कब्जे को मुक्त कराकर रास्ता निकलवाया। अवैध कब्जा किये लोगों के विरोध पर पुलिस फोर्स की सहायता से कब्जा मुक्त कराया।कब्जा किये लोग चकरोड नहीं छोड़ रहे थे। इस पर 3 घंटे तक बातचीत होती रही। बाद में पूरे सेक्टर की माप होने के बाद चकरोड का रकवा निकाला गया। महेवा ब्लाक के ग्राम पंचायत खरगूपुर में एक चकरोड पर कुछ लोग कब्जा किए हुए थे। गुरुवार को श्रावस्ती मॉडल के तहत कानूनगो लाल बहादुर के नेतृत्व में लेखपाल आर्या बाजपेई बकेवर थाना की बिजौली चौकी के पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम खरगूपुर चकरोड से कब्जा मुक्त करने पहुंची। लेखपाल आर्या वाजपेई ने बताया कि ग्रामीण पुष्पेंद्र कुमार ने इस चकरोड के रकवा पर ग्रामीण बटेश्वर दयाल व मनोज कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.