चक मार्ग निर्माण के लिए टॉवर पर चढ़ा किसान
जौनपुर, जून 19 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। शेख असरखपुर गांव में चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर एक किसान गुरुवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसने चेतावनी दी कि यदि उसी दिन चकमार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे बाद अफसरों ने तत्काल काम शुरू कराया तब जाकर मामला शांत हुआ।गांव निवासी सतीश कुमार यादव का आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग से जुड़ा करीब 400 मीटर लंबा चकमार्ग राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, लेकिन आसपास के कुछ चकदारों ने उसे जोतकर अपने खेतों में मिला लिया है। यह भी पढ़ें- चकमार्ग के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा किसान, तीन घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद नीचे उतरा सतीश का कहना है कि वह पिछले एक वर्ष से चकमार्ग खाली कराने के लिए ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.