पूर्णिया, जून 6 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत का वार्ड चार इन दिनों सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। वाहन तो फिर भी किसी प्रकार निकल जाते हैं, लेकिन पैदल आने-जाने वाले राहगीरों को कीचड़युक्त पानी को पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि बिना कीचड़ में घुसे सड़क पर चलना लगभग असंभव हो गया है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण नीरज कुमार सिंह, आर्यन सिंह, राजकुमारी देवी, पुतुल देवी, मंतोष सिंह, ऋषभ कुमार तथा मुकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने बताया कि यह सड़क एनएच-27 से सौठा पंचायत को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क है। इस सड़क का निर्माण हुए लगभग 13 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके बाद दोबारा कभी इसका निर्माण नहीं कराया गया। बीच में इसकी मरम्मत अवश्य कराई गई थी, लेकिन मरम्मत के नाम पर सं...