सोनभद्र, सितम्बर 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल तहसील क्षेत्र के चौहटा गांव में चकबंदी विभाग की ओर से चक आवंटन में व्यापक अनियमितता किए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की स्थलीय जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। किसानों का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर कुछ काश्तकारों को लाभ पहुंचाया गया है। अधिकांश किसान लघु एवं सीमांत काश्तकार हैं और खेती ही उनके परिवार के भरण-पोषण का मुख्य साधन है। किसानों के मुताबिक उनके पूर्वजों की पैतृक भूमि पर सिंचाई एवं भराई की सुविधाओं वाली मूल जोत के बावजूद उन्हें उसी स्थान पर चक आवंटित नहीं किया गया। इसके बजाय कई स्थानों पर भूमि के टुकड़ों में चक दिए गए...