गंगापार, मार्च 8 -- हाटा-चक्रवानपुर संपर्क मार्ग गड्ढायुक्त होने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गड्ढों में भरे नालियों के गंदे पानी और कीचड़ से मोहल्ले के लोग मच्छर जनित रोगों से परेशान हो रहे हैं। वर्ष 2014 में जिला पंचायत के माध्यम से सड़क बनायी गयी इस सड़क की लम्बाई लगभग एक किलोमीटर है। यह पक्की सड़क से बृजेश सिंह के घर तक बनाई गयी थी, लेकिन 2020 में ही सड़क खराब हो गई, जो अभी तक नहीं बन पाई है। उबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी यह सड़क दैनिक आवागमन को कष्टदायक बनाती है। खराब सड़क की वजह से शिक्षा,स्वास्थ सेवाएं, यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़क पर गिट्टी और गड्ढे होने के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। बाइक सवार गड्ढे से बचने के चक्कर में सड़क से नीचे चले जाते हैं, जिससे चोटहिल हो जाते हैं। सबसे ज्यादा समस्या बरसात क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.