चक्रवात 'अर्नब' पर अमित शाह ने चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश को आपदा से निपटने और लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि चक्रवात के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ ) की टीमें सक्रियता के साथ युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी हैं। यह भी पढ़ें- ओडिशा में 300 गांवों के लोग फंसे, रुशिकुल्या नदी उफान परप्रभावित क्षेत्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.