घाटशिला, सितम्बर 28 -- बहरागोड़ा। अर्णव चक्रवात के असर से बहरागोड़ा प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पकने की ओर बढ़ रही धान की फसल तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर गिर गई है। सुवर्णरेखा नदी से सटे गांवों में इसका असर अधिक देखने को मिला है। यह भी पढ़ें- टोल फ्री नंबर पर दर्ज करायें फसल क्षति की शिकायतकिसानों की चिंता किसानों के अनुसार, धान की रोपाई से लेकर अब तक खेती में काफी खर्च और मेहनत की गई थी। कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की है और इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। फसल कटाई के करीब पहुंचने के समय खेतों में पानी भरने और पौधों के गिरने से नुकसान बढ़ गया है। कई स्थानों पर जलजमाव के कारण धान के पौधे सड़ने लगे हैं।प्रशासन की भूमिका किसानों ने प्रशासन से ...