चक्रवात मुरासु ले कर आया बर्बादी, घर-फसलें बहीं, लोगों की जानें गईं; अब कहां मचाएगा उत्पात?
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण चक्रवात 'मुरासु' मंगलवार तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया और तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। राज्य में चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में 2 लोगों की जान चली गई। फिलहाल मुरासु कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन खतरा अब भी बरकरार है। कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले आंध्र में मुरासु का कहर देखने को मिला। तेज हवाओं और बारिश से हजारों पेड़ उखड़ गए, बिजली के सैकड़ों खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और कई इलाकों में जलभराव हो गया। राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन फंसने से यातायात भी प्रभावित हुआ। राज्य के 15 जिलों के 132 मंडलों में चक्रवात का असर पड़ा है और 30,661 हेक्टेयर में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। 312 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.