नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- चक्रवात दित्वा से प्रभावित श्रीलंका में भारत ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। भारत ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका की हरसंभव मदद कर रहा है। भारतीय दूतावास ने बताया कि नौसेना के विमानवाहक पोत INS विक्रांत से 2 चेतक हेलीकॉप्टर श्रीलंका पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन किया। इन हेलीकॉप्टरों में श्रीलंकाई वायुसेना के जवान भी सवार थे। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लिखा, 'ऑपरेशन सागर बंधु के तहत INS विक्रांत से दो चेतक हेलीकॉप्टर श्रीलंकाई जवानों के साथ सर्च एंड रेस्क्यू मिशन पर रवाना हुए।' यह भी पढ़ें- श्रीलंका में तबाही के बाद भारत के करीब पहुंचा तूफान 'दित्वा', यहां भारी बारिश इसके अलावा, भारत ने दो विमानों से 20 टन से अधिक राहत सामग्री और एनडीआरएफ की टीमें श्रीलंका भेजीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.