चक्रवात अर्नब लेकर आ रहा तबाही, UP-बिहार समेत इन राज्यों में तूफानी हवा और भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के मुताबिक यह बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है और अगले 12 घंटों में यह और खतरनाक रूप ले सकता है। अनुमान है कि मंगलवार 28 अक्टूबर की सुबह यह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराएगा। गंभीर खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के लैंडफॉल के दौरान 115 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार बढ़कर 140 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं। IMD ने मंगलवार को बताया है कि अगले 3 घंटों में आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली, श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिलों में कई जगहो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.