नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात कर एक सप्ताह के भीतर राज्य में आए दो चक्रवातों के बाद पैदा हुए हालात की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने नायडू से चक्रवात 'अर्नब' और 'मुरासु' के कारण हुए नुकसान और उनके प्रभाव के बारे में पूछा।नायडू ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में हुई तबाही का ब्योरा देते हुए उन्हें बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि चक्रवातों से सड़कों, बिजली व्यवस्था और अन्य बुनियादी ढांचों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा।उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य को पर्याप्त केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- चक्रवात मुरासु ने ले कर आया बर्बादी, घर-फसलें बहीं, लोगों की जानें गईं; अब कहा...