गया, मार्च 9 -- एक दिन पहले रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। लेकिन,दूसरे दिन सोमवार को बादल छाए और अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आयी गई। चक्रवाती संचरण के प्रभाव से रविवार की रात से बादल छाए। सोमवार की सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकली,लेकिन रविवार की तुलना में कमजोर रही। नतीजा बादल से अधिकतम तापमान घट गया तो न्यूनतम बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम 31.6 व न्यनूतम 20.6 डिग्री रहा। रविवार को अधिकतम 33.5 व न्यनूतम 19.4 डिग्री रहा था। पिछले साल 2025 में 9 मार्च को अधिकतम 32.6 व न्यूनतम 13.6 रहा था। मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल ने बताया कि उड़ीसा के ऊपर एक चक्रवाती संचरण बना हुआ है। इसका मूवमेंट थोड़ा ऊपर है। इस वजह से सोमवार को बादल छाए। अधिकतम घटा और न्यनूतम तापमान बढ़ गया। मंगलवार की सुबह हल्के बादल का अनुमान है। घने बादल या बारिश की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.