चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण खून जैसा लाल हुआ छत्तीसगढ़ में आसमान, भारी बारिश की चेतावनी जारी
रायपुर, अक्टूबर 29 -- चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की वजह से एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ में जमकर बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इस तूफान की वजह से ऐसा कुछ हुआ कि प्रदेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। दरअसल इस चक्रवाती तूफान के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में आसमान का रंग असामान्य रूप से लाल हो गया था और इसी विहंगम नजारे की तस्वीरें वायरल हो गईं, और उन्होंने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी, जिन्हें लोग खूब पंसद करते हुए शेयर भी कर रहे हैं। इन फोटोज में आकाश 'ब्लड रेड' रंग में नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार ये वायरल तस्वीरें प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल इलाकें की हैं। हालांकि आसमान के इस तरह सुर्ख लाल दिखने की वजह अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन जानकारों का कहना है कि ऐसा 'अर्नब' तूफान के कारण चल रही तेज हवाओं की वजह से हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.