चक्रवाती तूफान से जिले में 50 लाख से अधिक की क्षति
गाजीपुर, सितम्बर 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। चक्रवाती तूफान और तेज हवाओं ने जिले में बिजली व्यवस्था को खासा प्रभावित किया है। तूफान के कारण जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार बिजली विभाग के चारों डिवीजन में 250 से अधिक पोल और विभिन्न क्षमता के 30 से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे विभाग को 50 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है। बिजली वितरण खंड नगर में तूफान से 42 पोल और चार एसीपी पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 400 केवी क्षमता के चार ट्रांसफार्मर, 250 केवी के दो, 25 केवी के तीन, 63 केवी के चार और 100 केवी क्षमता का एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-पानी से भारी तबाही, 160 विद्युत पोल धराशायी विभाग के अनुसार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.