अयोध्या, जून 28 -- भेलसर। रुदौली तहसील क्षेत्र में बीती रात आए चक्रवाती तूफान व तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। क्षेत्र में दर्जनो पेडों के गिरने से अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रहा। भेलसर गांव के सामने हाइवे पर दो स्थानों पर पेड़ो के गिरने से काफी देर तक बाधित रहा। हाइवे की जेसीबी आने के बाद पेड़ो को हटाया गया तब जाकर राष्ट्रीय राज मार्ग सुचारू रूप से बहाल हुआ। शनिवार की शाम तक विद्युत आपर्ति भी बाधित रही। भेलसर ग्राम के श्रीपाल पुरवा में आम,शीशम,यूके लिप्ट्स व नीम आदि के पेड़ रात में आये तूफान में धराशायी हो गए। ग्रामीण ओम प्रकाश ने बताया नीम का पेड़ गिरने से छप्पर व मोटर साईकिल दब कर टूट गई व बिजली का पोल भी टूट कर गिर गया। तूफानी हवाओं के चलते काफी संख्या में घरों व दुकानों के ऊपर रखे सीमेंट व टीन के चद्दर तेज हवा के झोंक...