नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- चक्रवाती तूफान अर्नब की आहट ने चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना मौसम तंत्र मंगलवार शाम गहरे दबाव में बदल गया। यह सिस्टम पिछले 6 घंटे में करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है। शाम साढ़े पांच बजे यह ओडिशा के पुरी से करीब 210 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से करीब 220 किलोमीटर पूर्व में था। यह 23 सितंबर की रात विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार कर सकता है। इससे दोनों राज्यों के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: बुधवार को 19 राज्यों में होगी बारिश, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं ओडिशा पर इसका ज्यादा असर पड़ने क...