चक्रवातीय आंधी में मकान पर गिरा पेड़, महिला गंभीर घायल
बहराइच, मई 29 -- बहराइच,संवाददाता । सुजौली थाने के कैलाशपुरी गांव में गुरुवार रात तेज चक्रवातीय आंधी के दौरान सड़क किनारे खड़ा सूखा सेमल का विशाल पेड़ भरभराकर राम प्यारे सोनी के मकान पर गिर गया। मकान ढहने से मलबे में दबकर राम प्यारे की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। कमर, कंधे व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से महिला को मलबे से निकालकर मोतीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे में पेड़ नीरज किराना स्टोर पर भी गिरा, जिससे दुकान की टीनशेड व सामान क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- दर्जनों विद्युत पोल टूटे, पेड़ गिरे, कई लोगों के टीन शेड उड़े गनीमत रही कि कोई राहगीर चपेट में नहीं आया।पेड़ गिरने से बिछिया-लखीमपुर खीरी मार्ग करीब एक घंटे तक अवरुद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.